![]() |
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| हम | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
झारखण्ड राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम कल्याण विभाग के अर्न्तगत झारखण्ड सरकार का एक निगम है। यह बिहार, उड़ीसा एवं झारखण्ड सहकारिता अधिनियम 1935 के अन्तर्गत निबंधित है। इसका निबंधन संख्या 7/HQR दिनांक 23.05.06 है। बिहार राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम की अस्तियों एवं दायित्वों की बटवारा बिहार पूनर्गठन अधिनियम 2000 के अन्तर्गत किया जा रहा है। बँटवारे के क्रम में बिहार राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम से मात्र कर्मियों द्वारा इस निगम में योगदान किया गया है तथा 59 सम्बध्द सदस्य समितियाँ/संस्थाएँ हस्तान्तरित की गई हैं। इस निगम को ''झारखण्ड राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम'' कहा जाता है जो बिहार, उड़ीसा एवं झारखण्ड सहकारिता अधिनियम के अन्तर्गत निबंधित है। इसका निबंधित कार्यालय राँची में है। निगम का कार्य क्षेत्र पूरा झारखण्ड राज्य है। निगम का संचालन निदेशक पर्षद द्वारा किया जाता है जिसमें राज्य एवं केन्द्र सरकार के प्रतिनिधि रहते हैं। इस निगम का मुख्यालय वर्तमान में , २३२ कुसई कोलोनी, डोरंडा , रांची , झारखण्ड - ८३४००२ में स्थापित है ।
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
फोन नंबर |
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||